Surat danga गणपती की खबर 2024
सुरत दंगा का मामला बहुत ज्यादा गम्भीर है । जिसमें काफी नुकसा हुआ हैं। जब देर रात को सुरत के सय्यद पूरा गणपती मनाया जा रहा था । तब कीसी ने पत्थर से हमला किया । और भगदड़ मच गई। और सके बाद काफी देर तक सुरत में दंगा का माहौल बना रहा । दंगा मामले की पुरी जानकारी के लिए निचे पढ़ें।
Surat danga गणपती की खबर 2024
Surat danga में आपको बता दें, रविवार रात 6 लडको ने पंडाल पर पथराव किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को बोहोत जल्द गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपियों के घरवाले सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इलाके में देर रात तक जमकर हिंसा हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस मामले में 28 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दंगा के बाद सुबह की स्थिति क्या है ?
सोमवार सुबह से सूरत दंगा। की स्थिति थमी हुई है। और पुलिस की मौजूदगी में सुबह की आरती की गई। उस इलाके में लग भग एक हजार पुलिसकर्मियों को निगरानी में तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितने लोग गिरफ्तार किए गए हैं सभी लोग दूसरे धर्म के हैं। इनमें से 2 नाबालिग भी हैं।
आरोपीयो को आयोजकों ने पकड़ा
सैय्यदपुरा इलाके में 'वरियावी चा राजा' के नाम से मशहूर गणेश प्रतिमा पर 6 लडको ने पत्थर फेंके। उन में से 4 वयस्क और 2 नाबालिग हैं। आरोपी एक ओटो में सवार होकर आए थे। पथराव करने वाले आरोपी भागने लगे, लेकिन गणपती में आये आयोजकों ने सभी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपियों के परिवार और उनके इलाके के लगभग 200 से ज्यादा लोग पुलिस थाने पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
घटना स्थल से पुलिस चौकी सिर्फ 100 मीटर के दूरी पर है
जहां गणेश पंडाल में पथराव की ये घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी सिर्फ 100 मीटर ही दूर है। पुलिस चौकी के चारों ओर एक मुख्य सड़क और फिर अगल-बगल 6 अन्य गलियां हैं। रात के लगभग 10.30 बजे पुलिस थाने की एक गली से पथराव शुरू हुआ और फिर इसके बाद 3 गलियों से पथराव होने लगा था। खबर मिलते ही सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच
S O G ,P C B समेत सभी एजेंसियों के पुलिसकर्मी सैयदपुरा पहुंच गए थे।
पथराव में 10 से ज्यादा पुलिस घायल हो गए
पथराव में डीसीपी विजय गुर्जर के साथ 10 से ज्यादा पुलिस भी घायल हो गए। आसपास की बिल्डिंगों से भी पथराव किया गया। इसके बाद देर रात भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की। और आंसू गैस के लगभग 10 गोले भी दागे।
खबर मिलने के बाद सूरत के सांसद घटना स्थल पर पहुंचे
खबर मिलने के बाद सूरत के सांसद (मुकेश दलाल) मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को सांत करने की कोशिश की। घटनास्थल पर उनके पहुंचते ही लोग जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच भीड़ ने फिर से सैयदपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस थाने का बोर्ड नीचे उतारने की मांग की। मुकेश दलाल ने कहा कि सभी पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति की मांग करने पहुंचे स्थानीय विधायक कांति बलर और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।


Post a Comment